कैलाश गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, सीएम धामी समेत भाजपा के नेता रहे मौजूद

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के अंतिम यात्रा में सीएम धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेता शामिल हुए। वहीं कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को उनके बेटे शशांक गहतोड़ी ने मुखाग्नि दी। उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष का शव अपने आवास पर पहुंचा, जहां पर उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को उनके बेटे शशांक गहतोड़ी ने मुखाग्नि दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब


बता दें कि, आज शुक्रवार की सुबह वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त चल रहे थे। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे। इन दिनों कैलाश गहतोड़ी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां उनका निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन उन्होंने काशीपुर में भी अपना आवास बना लिया था। वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। जहां उनका दोपहर लगभग 12:15 बजे गिरीताल रोड स्थित घर पर उनका शव लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार


उनकी मौत की सूचना के बाद से उनके घर पर तांता लग गया। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जहां पुलिस फोर्स व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही। कुंडेश्वरी रोड स्थित साई मंदिर के पास आज शाम 4 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शव यात्र में शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया। कैलाश गहतोड़ी अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सहित भरे पूरे परिवार को छोड़ गये हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119