सांप के काटने से युवक की मौत, अंधविश्वास में डूबे परिवार ने जिंदा करने के लिए लाश को दो दिन तक गंगा में लटकाए रखा

खबर शेयर करें 👉

सोचकर हैरानी होती है कि कैसे 21वीं शताब्दी के तकनीकी युग में भी लोग आंख मूंदकर अंधविश्वास पर भरोसा कर लेते हैं। मामला बुलंदशहर का है, जहां एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन उसके परिजनों को किसी ने यह बता दिया कि अगर आप इसके शव को गंगा में बांधकर रखेंगे, तो उसकी जान बच सकती है। मृतक युवक अपने परिजनों का सबसे अजीज था, इसलिए उसके परिजनों ने उसके शव को गंगा नदी के किनारे दो दिनों तक बांधे रखा। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


इसके बाद उसके परिजनों ने अवंतिका देवी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बीते 26 अप्रैल को गांव जयरामपुर कुदेना का रहना वाला (20) मोहित कुमार मतदान करने के बाद खेत पर चला गया था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। आराम न मिलने पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन उसकी हालत और अधिक बिगड़ती चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा में रखने पर जहर उतर जाता है। इस अंधविश्वास में आकर परिजनों ने युवक के शरीर को गंगा में रख दिया। उसके शव को बांधकर नदी में रख दिया और उसे पुल के खंभे से बांध दिया। सांस वापस न आने पर बाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119