पेड़ से लटका मिला कांवड़िये का शव
रुड़की। हाईवे पर बॉर्डर के पास कुआंहेड़ी के जंगल में एक कांवड़िये का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को पुलिस को एक किसान ने सूचना देकर बताया कि उसके खेत में एक कांवड़िये का शव पॉपुलर के पेड़ से फंदा बनाकर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से नीचे उतारा। युवक ने कांवड़िये का वेश धारण किया हुआ था। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार