रपटे के पानी के तेज बहाव में बहे युवक की मिली लाश
हल्द्वानी। फतेहपुर क्षेत्र के बावन डांट में मंगलवार को एक युवक रपटे में पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मुखानी थाना पुलिस और अग्निशमन की टीम भी पहुंच गयी। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से 400 मीटर दूर ईसाईं नगर के पास पुलिस और अग्निशमन की टीम ने शव बरामद कर लिया। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक ललित पालीवाल (38) पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल मल्ला फतेहपुर बावन डांट के पास रपटे को पार कर सड़क की दूसरी ओर जा रहा था। पानी का बहाव इतना तेज था कि ललित अपने को संभाल नहीं सका और तेज बहाव में बह गया। इस बीच किसी ने प्रशासन को युवक के बहने की सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम ने सर्च अभियान चलाया। घटना स्थल के 400 मीटर दूर ईसाईं नगर के पास ललित का शव बरामद कर लिया। ललित का शव देख परिजनों में कोहराम मैक गया। पुलिस ने पंचायत नामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार