खनस्यू हादसा… तीन घायलों ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई दस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के पतलोट के छेडाखान मीडार मोटर मार्ग तहसील खनस्यू में दर्दनाक सड़क हादसा तीन अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया है। अब मृतकों की संख्या दस हो गई है। वहीं घायल 09 वर्षीय मासूम जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चिकित्सक 9 वर्षीय बच्चे की इलाज में जुटे हुए है।

इस सड़क हादसे में मासूम बच्चे ने अपने माता-पिता और भाई को भी खो दिया है। एसटीएच के इमरजेंसी वार्ड में बच्चे का प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद बच्चे को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके ने एसटीएच पहुंच कर बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को बच्चे को बेहतर से बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119