खटीमा : पूजा मंडल हत्याकांड – आरोपी की बहन के घर से हत्या का सामान बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। पूजा मंडल हत्याकांड के मामले में धड़ से कटे सिर की तलाश में शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम थाने सेक्टर-पांच की पुलिस एक बार फिर खटीमा पहुंचीं। टीम के साथ आरोपी मुश्ताक भी था। पुलिस ने खटीमा पुलिस के सहयोग से घटनास्थल के आसपास से मृतका पूजा का मोबाइल और नई बस्ती, इस्लाम नगर में मुश्ताक की बहन फूलबानो के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद


खटीमा काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में एक युवती की सिर कटी सड़ी गली लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त बंगाली कालोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32) के रूप में हुई। वह करीब पांच माह से लापता थी। उसकी हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद


नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर आकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया था। इसकी भनक लगने पर जब पूजा उसके घर पहुंचीं तो वह उसे अपनी नई बस्ती, अमाऊं, खटीमा निवासी अपनी बहन के घर ले गया। फिर धोखे से पूजा को अंडर पास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में ले जाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद


बताया गया कि मुश्ताक ने अपना धर्म छिपाकर पूजा से नजदीकियां बढ़ाई थीं। हरियाणा पुलिस ने मुश्ताक की न्यायालय से छह दिन की पीसीआर प्राप्त की। पुलिस ने मुश्ताक की निशानदेही पर कटे सिर की तलाश की लेकिन नहीं मिली। घटनास्थल के पास से पूजा का मोबाइल बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119