“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से करीब 221 ग्राम स्मैक (लगभग 66.30 लाख रुपये कीमत) बरामद की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35) निवासी ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी गंगा कॉलोनी हल्द्वानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 125/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से 221 ग्राम स्मैक, 14,520 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


राजपुरा में भी स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
उधर राजपुरा चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान गुलशन (28) निवासी राजपुरा को 4.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर 126/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


वनभूलपुरा में भी कार्रवाई
थाना वनभूलपुरा पुलिस ने चोरगलिया रोड से मेराज अली (45) निवासी वार्ड नंबर 24 को 11.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 64/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।


पुलिस टीम को पुरस्कार
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने 1500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119