नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
खटीमा। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, उससे बाल विवाह करने और अवैध संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विकासखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम मझोला, न्यूरिया जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय विश्वास उर्फ छोटू (27) पुत्र समीर विश्वास उसकी नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी से बाल विवाह कर उसके साथ अवैध संबंध बनाए।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संजय विश्वास उर्फ छोटू के खिलाफ धारा 64(1), 137(2) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण