नदी में कूदी युवती, एसटीएच कर्मी ने बचाया
हल्द्वानी। रानीबाग के पास चित्रशिला घाट पर नदी में कूदी युवती को एसटीएच कर्मी ने डूबने से बचा लिया। पुलिस के अनुसार युवती किसी परीक्षा में फेल होने पर खुद से नाराज थी। गुस्से में वह चित्रशिला घाट रानीबाग में नदी के किनारे बड़े पत्थर पर बैठी थी। इस दौरान एक अंतिम संस्कार में शामिल होने वहां पहुंचे एसटीएच के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात मनोज को युवती की हरकत पर शक हुआ।
इससे पहले वह कुछ समझ पाते युवती ने नदी में छलांग लगा दी। मनोज भी तुरंत नदी में कूद गए और युवती को पकड़ लिया। लेकिन बहाव तेज होने से युवती और मनोज दोनों बहने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों किनारे पहुंचे। सूचना पर काठगोदाम पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती को समझा बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी