UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

खबर शेयर करें 👉

जमीन विवाद में अपने चाचा पर तमंचे से जानलेवा फायरिंग करने के आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रभदीप सिंह उर्फ पब्बा के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घटना 31 अक्टूबर को ग्राम ड्योढार में हुई थी, जिसमें गोली चाचा इंद्रजीत सिंह के दाहिने हाथ की उंगली को छूकर निकल गई थी।

पुलिस के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर प्रभदीप सिंह ने अपने चाचा इंद्रजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके पर तमंचा छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। इंद्रजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामनगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, आठ माह की गर्भवती मिली

पूछताछ में जमीन विवाद की वजह सामने आई। इंद्रजीत सिंह के अनुसार, प्रभदीप सिंह ने अपने हिस्से की कुछ जमीन गांव के सतनाम सिंह को बेच दी थी। वह अपने नाबालिग छोटे भाई लवदीप सिंह के हिस्से की करीब आधा बीघा जमीन भी सतनाम सिंह को बेचना चाहता था। इस जमीन को बिकने से रोकने के लिए लवदीप सिंह से कहकर उसे ठेके पर लिया गया था और वहां खेती शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। इसी बात को लेकर प्रभदीप नाराज था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- भालू से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला, मौके पर मौत

वहीं, आरोपी प्रभदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसका छोटा भाई नाबालिग है। उसके आरोप के मुताबिक, चाचा इंद्रजीत सिंह जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे और उसे डरा-धमकाकर दबाव बना रहे थे। इसी कारण उसने जमीन पर कब्जा रोकने के लिए फायरिंग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी -खाते से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई दीपक कौशिक, महेश राम, हरीश कुमार, संदीप सजवाल, विजय कुमार, सचिन कुमार और इमदाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119