उत्तराखंड : रामनगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, आठ माह की गर्भवती मिली

खबर शेयर करें 👉

-काशीपुर बस अड्डे के पास दर्द से तड़पती मिली युवती, सामाजिक कार्यकर्ता ने सुशीला तिवारी अस्पताल में कराया भर्ती; पुलिस ने जांच शुरू की

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ करीब 25 वर्षीय युवती आठ माह की गर्भवती मिली है। आरोप है कि होली के आसपास रामनगर में दो-तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

जानकारी के अनुसार, युवती पिछले आठ से नौ महीनों से रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में भटक रही थी। मंगलवार को वह काशीपुर रोडवेज बस अड्डे के पास पेट दर्द से परेशान मिली। इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल को दी गई। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए ले गए। जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- भालू से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला, मौके पर मौत

युवती ने सुनाई आपबीती

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल के अनुसार, बातचीत के दौरान युवती ने खुद को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र का निवासी बताया। उसने आरोप लगाया कि होली के आसपास रामनगर में दो-तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके बयान और घटना से जुड़े तथ्यों की संवेदनशीलता से जांच किया जाना जरूरी है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति-सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप

वहीं, रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। महिला सेल को भी जानकारी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119