अपने गढ़ को मजबूत करने में जुटे हैं कुंजवाल- 75 से अधिक युवाओं को कांग्रेस में किया शामिल-
शिवेंद्र गोस्वामी।
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जहां भाजपा अभी भी टिकट बंटवारे को लेकर असमंजस मे वही कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व निवर्तमान जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल अपने गढ़ को मजबूत करने में लगे हुए हैं। युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने में लगे हैं, उन्होंने लंमगड़ा विकासखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क वह भ्रमण कर लगभग 75 लोगों को कांग्रेस में शामिल कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिसमे खिरोली जसकोट, मल्ला जसकोट, कफकोट, लमगड़ा, गौलीमहर आदि गांव में जाकर जनसंपर्क कर 75 से अधिक युवकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से भ्रमण जनसंपर्क एवं जन समस्याएं सुनी भ्रमण इस दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ लंमगड़ा विकासखंड के प्रभारी गोपाल चौहान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल विनीत बोरा धन सिंह आदि लोग शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा