देहरादून में जमीन घोटाला : 10 साल तक भटकती रही बुजुर्ग महिला -कोर्ट के आदेश पर 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मुंबई की एक बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप है। न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ के सख्त आदेश के बाद प्रेमनगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुंबई के कांदिवली निवासी रीटा रानी अग्रवाल ने बताया कि उनके पति राजीव कुमार ने वर्ष 2015 में पछवादून क्षेत्र के हरनौल में दो संपत्तियां खरीदी थीं। एक जमीन सुनील डोभाल से और दूसरी अर्चना गुप्ता से दीवान सिंह मनोला के माध्यम से खरीदी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


रजिस्ट्री के कुछ समय बाद ही राजीव कुमार का निधन हो गया। इसके बाद जब पीड़िता अपनी जमीन देखने पहुंचीं तो वह हैरान रह गईं। एक प्लॉट पर आशिम नाम के व्यक्ति ने मकान बना लिया था, जबकि दूसरे प्लॉट पर माया थापा और होम बहादुर अपना दावा जता रहे थे।
इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता के बेटे ने एसआईटी में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सामने आया कि सुनील डोभाल, अर्चना गुप्ता, दीवान सिंह मनोला, आशिम, माया थापा, होम बहादुर और कमल धामी ने मिलकर धोखाधड़ी के जरिए जमीन को खुर्द-बुर्द किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता का आरोप है कि एसआईटी की पुष्टि और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद प्रेमनगर पुलिस ने लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की। करीब 10 वर्षों तक न्याय के लिए भटकने के बाद बुजुर्ग महिला को अंततः न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब प्रेमनगर थाना पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119