चोरगलिया में नकबजनी का खुलासा -शातिर आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/चोरगलिया। चोरगलिया क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 23 फरवरी को चेतन कबड़वाल निवासी जसपुर खोलिया, थाना चोरगलिया ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना चोरगलिया पुलिस टीम गठित की गई।


सीसीटीवी और सर्विलांस से मिला सुराग
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन निवासी कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया—
₹5630 नकद
काले रंग का पिट्ठू बैग
की-पैड मोबाइल फोन व चार्जर
सिगरेट के डिब्बे व लाइटर
घड़ियां
वादी का आधार कार्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119