रविवार देर रात सिडकुल कर्मी स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत…-दूसरा बाल -बाल बचा  

खबर शेयर करें 👉

मटकोटा मार्ग पर रविवार की रात स्कूटी सवार दो लोगों को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें एक स्कूटी सवार की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के निकटवर्ती कालीनगर गांव निवासी मंटू दफादार (35) पुत्र वैद्य दफादार अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी संख्या यूके यूके06एसी-1274 से बाजार से अपने घर लौट रहा था कि मटकोटा मार्ग पर कौशल्या गार्डन के सामने गड्ढे को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गयी। जो कि पीछे से आ रहे ट्रक संख्या एचआर58डी-8025 की चपेेट में आ गए जिससे मंटू की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मंटू सिडकुल की कंपनी में कार्यरत था, उनके तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है। मिंटू की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119