अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज भिकियासैण में 28वाँ चैलेन्जर क्रिकेट ट्राफी टूर्नामेंट शुरू
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण (अल्मोडा़) 28 वाँ चैलेंजर क्रिकेट ट्राफी टूर्नामेंट का उद्घाटन आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैण के मैदान में ईन्डैन गैस एजेंसी प्रबन्धक के महेंद्र बिष्ट व पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट ने संयुक् रूप से रिबन काटकर किया।
आज पहले उद्घाटन मैच सिमलधार मन्हैत व दिल्ली वाँरियर्स के बीच खेला गया,टाँस जीतकर सिमलधार मन्हैत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया व निर्धारित बारह ओवरौ में पांच बिकेट खोकर -149 रन बनाये, जबकि दिल्ली वाँरियर्स- 74 रन पर ही सिमट गई। सिमलधार मन्हैत ने 74 रन से जीत हासिल की, सबसे अधिक रन -79 व 4 बिकेट लेकर नीरज सिमलधार मन्हैत मैन आफ दी मैच रहे। एम्पायर में महेंद्र नेगी व रीतिक बिष्ट, उदघोषक में नीरज बिष्ट व बिरेन्द्र बिष्ट तथा स्कोरर में गौरव बिष्ट रहें। प्रथम पुरस्कार ₹100000- नगद व ट्राफी ज्योतिका इंडियन गैस एजेन्सी के संचालक महेंद्र बिष्ट अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्री मोहन सिंह बिष्ट की याद में व द्वितीय पुरूष्कार ₹50000- नगद व आकर्षक ट्राफी मनराल एसोसिएट सोलर द्वारा दी जा रही है।
चैलैन्जर क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन जगत बिष्ट,बीरू बिष्ट, शिव जीना रामपाल बंगाली, नंदन मावड़ी, महेश नेगी द्वारा किया जा रहा है।इस मौके पर बालम नाथ, दरबान बिष्ट, नीरज बिष्ट, मनोज शर्मा, पुष्कर नाथ, संग्राम रावत, शुभम खोसै, नेहा रावत, नीरज बसनाल आदि लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल