लालकुआं में विधायक डॉ बिष्ट ने 60 लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक
हल्द्वानी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विधानसभा क्षेत्र के 60 लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। तहसील में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में विधायक बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धन और असहाय लोगों की लगातार मदद कर रही है। विधानसभा के ऐसे ही 60 जरूरतमंदों के लिए विभिन्न मदों से आर्थिक मदद प्रदान की गई है।
गंभीर बीमारी, आपदा के दौरान हुए नुकसान, आर्थिक तंगी से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि के चेक इनमें शामिल हैं। चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा, हल्का पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज रावत, सुनीता लोहानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, बॉबी संभल, दीवान सिंह बिष्ट, सोनू पांडे सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली