विधायक फकीर राम टम्टा ने सड़क का किया उद्घाटन, बहुप्रतीक्षित नैनी-जागेश्वर सड़क से होगा गंगोलीहाट के हजारों लोगों को लाभ
-दशकों पुरानी मांग पूरी हुई पव्वाधार क्षेत्र के दर्जनों गांवों की
कविता रावल
मंगलवार को पव्वाधार क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की मांग पूर्ण करते हुए बहुप्रतिक्षित एवं गंगोलीहाट विधान सभा के लिए ऐतिहसिक नैनी जागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने दर्जनों क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में किया। इस दौरान बंशी बाबा ने विधायक फकीर राम टम्टा से विधिवत पूजा अर्चना कराई। इसके बाद विधायक ने रीबन काट कर रोड का उद्घाटन किया। इस ऐतिहसिक सड़क का उद्घाटन होने से क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष है। इसके लिए उन्होनें विधायक को हार्दिक धन्यवाद दिया।



इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांवों को सड़क से जोड़ना और विकास कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवती मेहरा, मंडल महामंत्री भगवान सिंह डोबाल ,पुष्कर सिंह बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट,दान सिंह मेहरा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बसंत कुमार , जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, सहित दर्जनों ग्रामीण वह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित
देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता