विधायक जीना ने किया विधायक निधि से संपर्क मार्ग का शिलान्यास-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। विधान सभा सल्ट के ग्राम सभा जनरखाडी़ के पयाली गाँव के लिए विधायक निधि से संपर्क मार्ग का आज शिलान्यास विधायक महेश जीना ने विधिवत किया। महेश जीना के सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किये जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने उनका जमकर स्वागत कर महेश जीना जिन्दाबाद के नारे लगाये। मालूम हो विभाग द्वारा कयी समय से एक किमी0 कम होने से लम्बे समय से मोटर मार्ग का कार्य बीच में ही रूका हुआ था, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
इस परेशानी को देखते हुए पूर्व विधायक स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना ने अपनी निधि से 2.50 लाख स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन धनराशि कम होने के कारण यह योजना लम्बित पडी रही।ग्राम प्रधान ने जब इस कार्य के लिए वर्तमान विधायक महेश जीना को इसे अवगत कराया तो विधायक महेश जीना ने भी अपनी निधि से 2.50 लाख की धनराशि इस मोटर मार्ग के लिए दे दिए, जिससे आज यह चिडखण्डा जनरखानी, पयाली मोटर मार्ग का कार्य प्रारंभ कर दिया है, अब यह मोटर मार्ग 5.00 लाख लागत से यह ब्लॉक स्तर से शुरू किया जायेगा।
जिसे ग्रामीण व विभाग के देखरेख में किया जायेगा।मोटर मार्ग का शिलान्यास होने पर ग्राम वासियों ने विधायक महेश जीना का फूल मालाओं से स्वागत किया।इस मोटर मार्ग के बनने से एक और गांव भी लाभान्वित होगा।इस शिलान्यास कार्यक्रम में हृदयेश मेहरा, प्रधान जगत सिंह, प्रधान राम सिंह, नन्दन सिंह रावत, मंगल सिंह, दान सिंह, गोपाल सिंह, एड करन जीना, शतेश सिंह, महेंद्र सिंह आदि ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे |
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी