जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी-
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा मुखानी क्षेत्र में लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। गुड्डी पत्नी चन्द्र सिंह निवासी मकान नंबर 7 संगम बिहार फेस-1 कुसुमखेड़ा ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमेंं कहा है कि उसने रामपुर रोड गली नंबर 6 निवासी सुजीत चड्ढा पुत्र दलजीत सिंह से राधा विहार कालोनी में 1250 वर्ग फिट जमीन 18 लाख 75 हजार रुपए में खरीदी थी। उसने जमीन के एवज में सुजीत को 16 लाख रुपए अदा कर दिए और शेष रकम रजिस्ट्री कराने के बाद देने की बात हुई।
पैसे देने के बाद वह रजिस्ट्री के लिए टाला-मटोली करने लगा। आरोप है कि सुजीत ने उसे जमीन के फर्जी कागजात थमा दिए। आरोप है कि जब उसने अपनी रकम मांगी तो वह टाला-मटोली करने लगा। इतना ही नहीं सुजीत ने उस जमीन को किसी और व्यक्ति को बेच दिया है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग