पेटसाल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 28 नवंबर । धर्मार्थ अस्पताल पेटशाल में रविवार को खुखलोक बरेली अस्पताल द्वारा धर्मार्थ चिकित्सालय पेट साल मैं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बरेली से आए चिकित्सकों ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। अस्पताल के चिकित्सक डा. बीएस पिलख्वाल ने बताया कि रविवार को बरेली से आई चिकित्सकों की टीम ने तीन बड़े और दो छोटे ऑपरेशन किए। जबकि पचास रोगियों का पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक लाह दी।

उन्होंने बताया कि बरेली की इस टीम ने अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के कई रोगियों के सफल ऑपरेशन किए हैं। रविवार को शिविर में पनुली देवी, पंदन सिंह और गोवर्धन जोशी के बड़े ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए गए। शिविर में डा. मुकेश उनियाल, भावना, मंजू, नरेंद्र, जगदीश, हेमा, आशा, दीपा ने सहयोग किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत