न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को दो लोगो के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

कोर्ट में दिए  प्राथना पत्र में गुरमेज सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी ग्राम बसगर ने  गांव के ही प्रेम और उसके पिता हरवंश सिंह पर आरोप लगाया था कि 27 अगस्त को वह अपने धान के खेत में गया। वहां प्रेम सिंह और हरवंश सिंह खेत की मिट्टी को काट-काटकर धान की खड़ी फसल में डाल रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

आरोप है कि मना करने पर उसके सिर पर पत्थर मार दिया। इसके बाद जान मारने के नीयत से सब्बल से हमला कर दिया। इसमें उसके बायें हाथ की उंगली टूट गयी थी। नाजुक हालात में उसे हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र  पर मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119