नेशनल हाईवे 87 में विधायक डॉ. बिष्ट के नियमित पानी छिड़काव के आदेश बेअसर, समस्या बरकरार
मोटाहल्दू (नैनीताल )। नेशनल हाईवे 87 में नियमित पानी छिड़काव के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। लोगों की समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है।
सोमवार को नेशनल हाईवे में मोतीनगर दुर्गा वाटिका के समीप धूल के गुबार से अनियंत्रित बाइक सवार दंपति घायल हो गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया।
लोगों की शिकायत के बाद विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व लालकुआं तहसीलदार को हाईवे में दो-तीन घंटे के अंतराल में नियमित पानी के छिड़काव के आदेश दे दिए गए हैं। मंगलवार को प्रातः 9:00 के आसपास केवल नाम मात्र के लिए पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन उसके बाद से वर्तमान समय दोपहर 2:50 बजे तक भी पानी का छिड़काव नहीं किया गया। जिससे हाईवे में धूल का अंबार लगातार उठ रहा है। उन्होंने एक बार फिर विधायक डॉ. सिंह मोहन सिंह बिष्ट को शिकायत की है लेकिन अभी तक उसका कोई भी असर दिखाई नहीं दे रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल