विधायक मीना गंगोला ने 24 घंटे के अंदर गंगोलीहाट में पानी सुचारू करने के लिए जल संस्थान को दिए आदेश-
हरगोविंद रावल की रिपोर्ट-
बुधवार को पानी सुचारू हो जायेगा गंगोलीहाट में-
गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने गंगोलीहाट में जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ गंगोलीहाट सालिखेत पेयजल योजना की समीक्षा की।गंगोलीहाट सालिखेत पेयजल योजना जो कि विगत दिनों भारी बोल्डर आ जाने के कारण पाइपलाइन ध्वस्त हो गयी थी,जिससे विगत कई दिनों से गंगोलीहाट नगर क्षेत्र,नगर क्षेत्र से लगे गाँवो में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्रीय जनता के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हुआ है।

उसी क्रम में लगातार जलसंस्थान के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए थे एवं पिथौरागढ़ आपदा की समीक्षा बैठक दौरे पर .मुख्यमंत्री के सम्मुख पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या को रखा था जिस पर .मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ व जलसंस्थान के अधिकारियों को जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल क़रने के निर्देश दिए थे एवं क्षतिग्रस्त योजना पर धन आवंटन में कोई कमी ना रहे इसके निर्देश दिए गये थे।उसी क्रम में लगातार जलसंस्थान के अधिकारी पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रयासरत हैं । मंगलवार को विधायक मीना गंगोला ने जल संस्थान के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी एवं 24 घण्टे के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिये। इधर जलसंस्थान के कनिष्ठ अभियंता रूपेश आर्या ने बुधवार तक पानी सुचारू करने की बात कही है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग