विधायक मीना गंगोला ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से की मुलाकात- आशाओं के प्रदेश अध्यक्ष दीपा पाठक के शिष्टमंडल के साथ मिले मंत्री से-

खबर शेयर करें 👉


हरगोबिंद रावल की रिपोर्ट

गंगोलीहाट। विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आशा फेसीलेटर का शिष्टमंडल स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड डॉक्टर धन सिंह रावत से मिला। विगत कई समय से आशा बहनें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी है।विधायक गंगोलीहाट श्रीमती मीना गंगोला जी के नेतृत्व में ,प्रदेश अध्यक्ष आशा फैसिलिलेटर दीपा पाठक के साथ आये आशा बहनों के शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड डॉ धन सिंह रावत से मुलाकात की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

साथ ही संबंधित मांग पत्र को स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा।जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल में आशा फैसिलेटर प्रदेश अध्यक्ष दीपा पाठक ,ललिता बोरा ,रेखा चंद ,प्रभा जोशी,आनन्दी पांडेय सहित पिथौरागढ़,अल्मोड़ा अन्य जनपदों से आयी आशा फैसिलेटर,पूर्व प्रमुख बेरीनाग खुशाल सिंह भण्डारी व भाजपा सोशल मीडिया अल्मोड़ा लोक सभा के प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119