त्रिस्तरीय पंचायत का दो साल कार्यकाल बढ़ाएं जाने की मांग, पीएम को लिखा पत्र
पिथौरागढ़।
आज राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर जिले के पंचायत प्रतिनिधियों ने त्रिस्तरीय पंचायत का दो साल कार्यकाल बढ़ाएं जाने के लिए ईमेल द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भेजा। आज पीएम ने देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित भी किया।
देश आज पंचायतीराज दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायतों के सशक्तिकरण पर बात की।
इस अवसर का फायदा उठाते हुए उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा सीमांत क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आनलाइन माध्यम से कोविड 19 के समय में त्रिस्तरीय पंचायत के ठप गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा कि कार्यकाल में दो वर्ष की वृद्धि के बिना पंचायतीराज व्यवस्था के सशक्तिकरण के बारे में सोचना भी बैमानी है।
उन्होंने कहा कि दो साल वर्ष में कम से कम चार बैठकों की वाध्यता का नियम भी लागू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में कोविड 19 के कारण उप समितियों का गठन तक दो वर्ष के भीतर नहीं हो पाया था।
उन्होंने कहा कि बजट दो वर्ष पंचायतों को नहीं मिला। जिपंस जगत मर्तोलिया ने कहा दो वर्ष 2019 में पंचायतों के चुनाव के बाद दो साल तक पंचायतों ने कोविड 19 के कारण कोई संवैधानिक कार्य ही नहीं किया तो उनके कार्यकाल में इस दो साल को गिना जाना पंचायती एक्ट का खुला उल्लंघन माना जाएगा।
उन्होंने पीएम के संबोधन में इस मामले को उठाया और पीएमओ को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के भीतर इस मुद्दे को गर्माहट देने के लिए वे शीघ्र उत्तराखंड के अन्य जिलों में बैठक कर पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग