दशाईथल महोत्सव के तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों की धूम
कविता रावल
गंगोलीहाट। दशाईथल स्थित हेलीपैड में दशाईथल महोत्सव समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक निदेशालय उत्तराखंड से आए आंचल लोक सांस्कृतिक उत्थान समिति हल्द्वानी के दल द्वारा पंजाबी, गढ़वाली, कुमाऊनी, छबीली आदि की शानदार प्रस्तुति से समा वाधा। इसके अलावा जन्मांध सुंदर बाफिला , संजय पथनी, रागिनी बिष्ट ,दीनू टम्टा, नवीन भट्ट तथा स्थानीय कलाकारों व स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया ।



इस अवसर पर कमल सुगडा, गिरीश सुगड़ा ,इंद्र सिंह धनिक ,बहादुर सिंह मेहरा ,भगवान बिष्ट आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे उपस्थित अतिथियों ने दशाईथल महोत्सव समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा उक्त महोत्सव क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होते हैं इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष आदित्य मेहरा ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया उक्त महोत्सव का संचालन पिथौरागढ़ से आए कैप्टन दीवान सिंह बल्दिया एवं नानू बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग