प्रेमी-प्रेमिका ने घर में एक साथ खाया जहर, अस्पताल में प्रेमिका की मौत, प्रेमी का चल रहा उपचार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रेमी ने अपने घर पर ही उस समय अपनी प्रेमिका के साथ जहर खा लिया जब उसकी पत्नी उसके बीच में आ गई। आनन-फानन में दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान प्रेमिका ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक सावित्री कालोनी बनभूलपुरा निवासी राजेश गुप्ता यहां अपनी पत्नी लता और तीन बच्चों के साथ रहता था। राजेश की मानें तो उनकी पत्नी लता का क्षेत्र के ही रहने वाले दो बच्चों के पिता वसीम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि रविवार को वसीम की पत्नी फिरदौस अपनी एक महिला साथी के साथ उसके घर पहुंची और लता को जबरन अपने घर ले गईं। जहां उसके साथ मारपीट की। वसीम भी वहीं मौजूद था और वसीम पत्नी को तलाक देकर लता के साथ रहने की जिद पर अड़ा था। परिवार के विरोध के बीच वसीम और लता ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान लता की मौत हो गई। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में मामले में धारा 323, 504, 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम