ऊंचापुल क्षेत्र में हुई सात घंटे बिजली की कटौती, लोग परेशान
हल्द्वानी। मंगलवार को ऊंचापुल क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी लाइट आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार बिजली गुल रहने से घरेलू और व्यावसायिक काम प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को ऊंचापुल से तीन मूर्ति चौराहे तक नहर कवरिंग कार्य की जद में आ रहे बिजली के पोल हटाने का काम किया गया। इसके लिए सुबह दस बजे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
देर शाम लगभग पांच बजे काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। दिन में सात घंटे तक बिजली कटौती से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में आधे से एक घंटे तक बिजली गुल रहने का सिलसिला जारी रहा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती से अनुसार पोल हटाए जाने से कटौती की गई। काम पूरा होते की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार