महाराज ने किया एक्सिस बैंक की शाखा का शुभारंभ
शिवेंद्र गोस्वामी
हरिद्वार। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम में एक्सिस बैंक की ब्रांच का शुभारंभ कर बैंक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही।
प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में एक्सिस बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक की नई ब्रांच का शुभारंभ किया। उन्होने अपेक्षा की कि इस शाखा के खुलने से बैंक के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल पायेंगी।
श्री महाराज ने कहा कि एक्सिस बैंक की स्थापना 1993 में हुई थी और तब से आज तक सम्पूर्ण भारत में इनकी 5000 से अधिक शाखायें खुल चुकी हैं । वर्तमान में एक्सिस बैंक की 11000 ATM मशीनें कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि प्रेमनगर आश्रम में भी एक्सिस बैंक की शाखा खुलने से इसका विस्तारीकरण होगा और खातों की संख्या में वृद्धि होगी। एक्सिस बैंक एक ग्राहक हितैषी बैंक है जो कि पूरे देश में सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। एशिया महाद्वीप में भी यह नम्बर वन है।
इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्किल हेड रघुवीर सिंह चौहान, क्लस्टर हेड मुकेश सहानी, ब्रांच हेड अजय सिंह और गवमेन्ट एकाउंट हैड पंकज रावत भी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद