भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक महेश शर्मा कल करेंगे कांग्रेसजनों के साथ बैठक
अल्मोड़ा- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा कल शनिवार अल्मोड़ा पहुंचकर यात्रा के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उक्त बैठक में अल्मोड़ा,सोमेश्वर एवं जागेश्वर के विधायक एवं पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी २०२२, यात्राओं के विधानसभा संयोजकों,जिला कांग्रेस कमेटी,नगर कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एन एस यू आई,सेवादल,एस०सी० प्रकोष्ठ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी भैसियाछाना, धौलादेवी, जागेश्वर नवीन, जैंती, लमगड़ा, हवालबाग प्रथम, हवालबाग द्वितीय, मछखाली, कन्डारकुंआ, ताकुला, सोमेश्वर,अल्मोड़ा नगर) एवं कांग्रेस के सभी संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आवश्यक रूप से उपस्थिति रहने की अपील की है। बैठक दोपहर 12 बजे से जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में प्रारम्भ होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत