मैत्री सांस्कृतिक उत्सव मारुति कुंज गुरुग्राम में आयोजित
एस आर चंद्रा
भिकियासैण (अल्मोडा़)।अखिल भारतीय देवभूमि महासभा द्वारा “मैत्री सांस्कृतिक उत्सव” मारुति कुंज गुरुग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड और हरियाणा की सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सुंदर संस्कृति गायन, संगीत एवम् नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत एवं समिति की ओर से सभी मुख्य अतिथियों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा प्रदेश परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, उत्तराखंड पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, सल्ट विधायक महेश जीना, रोहतक सांसद अरविंद कुमार शर्मा, मंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज सोहना विधायक कुंवर संजय सिंह, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता आदि समाजसेवी एवं क्षेत्रीय जनता भारी संख्या उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार