सुशासन दिवस पर पंचायत भवन नोला में बहुउद्देशीय शिविर लगाया
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। विकास खंड भिकियासैण के नौला मैं सुशासन दिवस पर पंचायत भवन नोला में बहुउद्देशीय शिविर आज लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता नोडल अधिकारी अमित भारतीय अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण , खंड विकास अधिकारी, रमेश सिंह बिष्ट, बिपिन कुमार सिंह कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी सहायक नोडल द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 12 आवेदन फॉर्म वितरित किये गए। शिविर में 12 शिकायते प्राप्त हुई, जिन्हें सम्बन्धित विभागों को हस्तांतरित किया गया। शिविर में 7 पेंशन आवेदन, राजस्व विभाग द्वारा 26 विभिन्न प्रमाण पत्र, होम्योपैथी विभाग द्वारा 11 मरीजो को दवा वितरण, पंचायत विभाग द्वारा 7 प्रस्ताव, स्वास्थ विभाग द्वारा 40 लोगो का परीक्षण एव 26 लोगो को दवा वितरण किया गया । सभी विभागों ने अपने-अपने ओर से विभागीय जानकारियां दी गयी। शिविर में अमित कुमार भारती, विपिन कुमार सिंह, रमेश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान नोला रजनी देवी, ग्राम प्रधान स्योतरा प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, प्रधान नैकना, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिमोली आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार