पति व ससुरालियों पर लगाया दहेज मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज-

खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। मल्लीताल निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।
   पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन माह पूर्व महिला ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। काउंसलिंग के बाद जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने महिला के पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। युवती का विवाह बीते वर्ष मुनगली गार्डन हल्द्वानी निवासी युवक से हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि तभी से उसके ससुरालियों ने उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

उसने तीन माह पूर्व कोतवाली में शिकायत करते हुए करवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग शुरू की थी। जब काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्ष राजी नहीं हुए तो पुलिस ने महिला के पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि महिला के पति मुनगली गार्डन हल्द्वानी निवासी कपिल राही समेत सास ससुर व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 498 ए व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119