घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
लालकुआं। घर में घुसकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पोक्सो सहित दुष्कर्म की तमाम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक लालकुआं निवासी दंपत्ति सामान की खरीददारी करने दिल्ली गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में उनके पड़ोस में रहने वाले युवक फिरोज खान गुपचुप तरीके से घर में घुस गया और घर में मौजूद 17 वर्षीय किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने के बाद पकड़े जाने के भय से वह भाग गया।
पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में मामले की तहरीर देते हुए कहा कि आरोपी युवक का परिवार अपराधिक प्रवृत्ति का है और वह कभी भी पीड़ित परिवार के साथ कोई घटना कर सकता है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी फिरोज खान को बलात्कार समेत पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहा कि है कि पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई