युवक की हत्या के आरोप में दोस्त के खिलाफ केस दर्ज, आरोपी फरार
काशीपुर। कहासुनी के चलते चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने युवक के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के सूत मिल कॉलोनी निवासी पुनीता देवी पत्नी अरुण कुमार साहनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 8 अक्तूबर की शाम उसका पति और उसके दोस्त पवन, प्रेम, आलम बहल्ला पुल के पास स्थित वर्मा की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसका पति, प्रेम और पवन घर की तरफ आने लगे। इसी दौरान आलम पुत्र आस मोहम्मद निवासी कचनाल गुसाई ने अरुण के पीछे से पीठ पर चाकू से वार कर दिया।
इसके बाद उसने पेट व दूसरे हाथ की कोहनी पर भी चाकू मार दिया। इसके चलते अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। अरुण को एंबुलेंस की मदद से एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अरुण को जॉली ग्रांट अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल