किशोरी की आत्महत्या के मामले में किरायेदार युवक पर मुकदमा
किशोरी की आत्महत्या के मामले में किरायेदार युवक पर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रुद्रपुर के भदईपुरा वार्ड नंबर 14 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जाम बरगमा शीशगढ़ बरेली यूपी निवासी रजनीश उसके मकान में किराये पर रह रहा था। 21 मार्च की सुबह वह काम पर गया था और उसकी पत्नी बिलासपुर अपने मायके गई थी। जबकि उनके बच्चे स्कूल गए थे। इस दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसके किरायेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह उसने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। इस पर वह घर आ गया तो उसकी बेटी रोने लगी। रात को उसकी मां ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे खाना खिलाकर सुला दिया। 22 मार्च को परिवार के लोग सुबह आठ बजे सोकर उठे। इस दौरान उसकी बेटी बिस्तर पर नहीं थी। उसने छत पर बने स्टोर रूम में फांसी लगा ली। किशोरी के पिता ने किरायेदार पर उसकी बेटी का शारीरिक व मानसिक शोषण कर आत्माहत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी रजनीश के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार