uttarakhand-महिला आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार -छह ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी अहम कड़ी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महिला आत्महत्या प्रकरण की विवेचना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और इसके लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराने का आरोप है। मृतका के मोबाइल फोन से घटना वाले दिन की छह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने विवेचना में अहम साक्ष्य माना है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को सरस्वती आग की लपटों से झुलस गई थी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई। सरस्वती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पत्नी से रिश्तों के शक में मुंहबोले साले की गला दबाकर हत्या -आरोपी जीजा हिरासत में

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर हुई विवेचना के आधार पर पुलिस ने पवित्र सरकार उर्फ कन्हई और जितेंद्र उर्फ बंकिम सरकार को गिरफ्तार किया। दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाल सुंदरम शर्मा के मुताबिक, पवित्र सरकार और सरस्वती के बीच करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, पवित्र अब सरस्वती से दूरी बनाना चाहता था और उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वहीं, जितेंद्र सरस्वती को पसंद करता था और उससे विवाह करना चाहता था। सरस्वती उसे केवल दोस्त मानती थी और पवित्र से प्रेम करती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा -रेलवे स्टेशन के नीचे झोपड़ी से हत्यारोपित गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि जितेंद्र चाहता था कि किसी तरह सरस्वती और पवित्र अलग हो जाएं। इसी उद्देश्य से उसने दोनों के बीच विवाद कराने की योजना बनाई।

विवेचना में सामने आया कि 11-12 अगस्त के आसपास सरस्वती ने जितेंद्र से पेट्रोल की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद 15 अगस्त को दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत हुई। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र ने सरस्वती को पेट्रोल उपलब्ध कराने की सहमति दी थी।

पुलिस को सरस्वती के मोबाइल फोन से घटना वाले दिन जितेंद्र के साथ हुई छह ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। इनमें पेट्रोल की व्यवस्था करने, बोतल में पेट्रोल भरने, लाइटर साथ रखने और तत्काल मिलने संबंधी बातचीत होने की बात सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणपति विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का समापन

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र ने सरस्वती को पेट्रोल उपलब्ध कराया था। इसके बाद सरस्वती पवित्र के टेंपो में बैठी और खुद को आग लगा ली। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आगे की कार्रवाई विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

पुलिस टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, विवेचक एसएसआई जावेद मलिक, मतलूब खान, जगदीश सिंह कोठियाल, कृष्ण चंद्र और प्रेम कनवाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119