उत्तराखंड : कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई स्कूटी, नर्सिंग छात्रा की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कमलुवागांजा मार्ग पर सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क की आशंका,-व्यापारियों में रोष

जानकारी के अनुसार लामाचौड़ निवासी कंचन बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ उसकी ड्यूटी महिला अस्पताल में भी लगी थी। पुलिस के अनुसार बीते 14 सितंबर की रात कंचन स्कूटी से कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान कमलुवागांजा मार्ग पर अचानक उसकी स्कूटी के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए कंचन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में कंचन के सिर पर गंभीर चोट आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां विगत दिवस उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कंचन के पिता भगवती प्रसाद शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा -रेलवे स्टेशन के नीचे झोपड़ी से हत्यारोपित गिरफ्तार

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119