दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
नयी दिल्ली। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक वयस्क आरोपी और तीन किशोरों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के बाद किशोरी का शव खुले खेत में फेंक दिया था।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। आरोप है कि सभी एक टेंपो में सवार होकर गए थे, जहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद किशोरी का यौन उत्पीड़न किया गया और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति बेहद खराब थी और शरीर का एक हाथ भी अलग मिला था। पुलिस के अनुसार, शव के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों ने भी नुकसान पहुंचाया था।
परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस को परिवार से जानकारी मिली कि वह अक्सर घर से चली जाती थी और कुछ दिन बाद वापस लौट आती थी।
प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान संदिग्ध टेंपो की पहचान हुई। 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात तलाशी अभियान चलाकर टेंपो को स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी से बरामद किया गया। इसके चालक से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वयस्क आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई है। तीनों किशोरों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और टेंपो भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

वीरता पदक विजेता सैनिकों को अब रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा -परिवार भी दायरे में
उत्तराखंड : कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई स्कूटी, नर्सिंग छात्रा की मौत