वीरता पदक विजेता सैनिकों को अब रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा -परिवार भी दायरे में

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। सेना पदक, नौसेना पदक और वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित सैनिकों को अब भारतीय रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पात्र वीरता पदक विजेताओं के साथ उनके जीवनसाथी को भी जीवनभर मिलेगी। विधवा या विधुर के मामले में यह सुविधा पुनर्विवाह तक जारी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा -रेलवे स्टेशन के नीचे झोपड़ी से हत्यारोपित गिरफ्तार

शहीद अविवाहित सैनिकों के माता-पिता भी शामिल

योजना में उन सैनिकों के माता-पिता को भी शामिल किया गया है, जिन्हें अविवाहित रहते हुए मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। पात्र लाभार्थी भारतीय रेल की प्रथम श्रेणी, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी (2AC) और एसी चेयर कार में यात्रा कर सकेंगे।

पूरी प्रक्रिया डिजिटल, 1 नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग

रक्षा मंत्रालय ने योजना की प्रक्रिया को पेपरलेस रखने का निर्णय लिया है। लाभार्थियों के लिए भारतीय रेलवे रियायत कार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दस्तावेजों के डिजिटल सत्यापन और प्रमाणीकरण के बाद पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक यात्रा पास जारी किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद भट्ट

इस ई-पास के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा 1 नवंबर 2026 से भारतीय रेलवे के संबंधित ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शुरू की जाएगी।

वीरों के त्याग के प्रति सम्मान

यह पहल देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल व्यवस्था से लाभार्थियों को कागजी औपचारिकताओं और कार्यालयों के चक्कर से राहत मिलेगी। इससे वीरता पदक विजेताओं, वीरांगनाओं और पात्र माता-पिता को सम्मानजनक तरीके से रेल यात्रा की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119