संदिग्ध परिस्थितियों में रामपुर रोड स्थित एक कार शोरूम के मैनेजर की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में रामपुर रोड स्थित एक कार शोरूम के मैनेजर की मौत हो गई। शोरूम के सहकर्मी द्वारा उन्हें आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि अजय बिष्ट पुत्र स्व. गोपाल सिंह बिष्ट निवासी पीडी कॉलोनी अंबिका निवासी बिठौरिया नंबर एक में रहते थे और बजरंग मोटर में मैनेजर के पद पर तैनात थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा कि सोमवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह शोरूम के बाहर पहुंचे तो अचानक गश खाकर जमीन में गिर गए। अचानक गिरे अजय को उनके ही सहकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने कहा पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पायेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119