प्रेमजी फाउंडेशन के स्वैच्छिक संवाद में कई लोगों ने की भागीदारी
एस आर चंद्रा की रिपोर्ट।
भिकियासैंण। आज अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के भिक्यासैण केन्द्र पर विभागीय’ उच्चाधिकारियो द्वारा स्वैच्छिक संवाद कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर सल्ट भिक्यासैण के लगभग 50 सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओ ने इस संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।बैठक का संचालन करते हुए उपशिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विशेषज्ञ एस एस ए आकाश सारस्वत को आमंत्रित किया।
अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवो को शिक्षको के समक्ष रखते हुए सारस्वत ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओ को अभिप्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता अपने काम को करने में है,हमे एक दूसरे से सीखकर नवीन विधाओ पर काम करना होगा।इस अवसर पर उप निदेशक माध्यमिक जगमोहन सोनी ने भी अपने विचार रखे।बैठक में उपशिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया, और कहा कि सल्ट और भिक्यासैण के शिक्षक जागरूक है, गत वर्षो में जो भी शैक्षिक उपलब्धि हुई है,उसमे इन शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने एस सी ईआर टी टीम को भरोसा दिया कि हम आगामी वर्षो में कुछ बेहतर कर रहें होगें।इस शुभ अवसर पर चौखुटिया विकासखण्ड के उपशिक्षा अधिकारी भारत जोशी भी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार