घरेलू कलह के चलते विवाहिता से मारपीट, पति व ससुर पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। घरेलू कलह के चलते पति व ससुर ने विवाहिता के साथ मारपीट की और लोहे के दरवाजे से धक्का देकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंगेबाबा रोड निवासी अफशा ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि उसका विवाह पांच साल पहले रहमत अली पुत्र तालिब अली के साथ हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी

10 अक्टूबर को उसके ससुर तालिब अली व पति रहमत अली ने घरेलू बातों को लेकर उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर लोहे के दरवाजे से टकरा दिया। जिससे वह घायल हो गई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर व ननद आये दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व ससुर के खिलाफ धारा 323, 324 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119