गौला के 431 और नंधौर के 50 खनन वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन

खबर शेयर करें 👉

–डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पूरी की प्रक्रिया, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी मिली राहत

हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला नदी में पंजीकृत 431 तथा नंधौर नदी के 50 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दून घाटी में सीलिंग की सरप्लस जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री न करने के निर्देश

खनन समिति के माध्यम से संपन्न हुई इस प्रक्रिया के तहत कुल 481 खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई। इसमें मृतक वाहन स्वामियों के वाहनों का स्वामित्व उनके आश्रितों के नाम भी हस्तांतरित किया गया है। इससे संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

जिला प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों को स्वामित्व संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में सुविधा मिली है। वहीं, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी वाहनों का वैध स्वामित्व मिलने से राहत मिली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  200 की रफ्तार, दीवार से टकराई कार -टक्कर में उखड़ गया इंजन, 22 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत

स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119