ब्रेकिंग…एक पल का हादसा, जिंदगी भर का दर्द —अनियंत्रित स्कूटी तीन फीट नीचे गिरी, सिर दीवार से टकराने पर होटल कर्मी की मौत

खबर शेयर करें 👉

–दूध खरीदकर लौट रहा था 33 वर्षीय साहिल

ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गेठिया स्थित होटल माटी में कार्यरत 33 वर्षीय युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर सीधे दीवार से जा टकराया और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी जिंदगी की जंग खत्म हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश मूल का साहिल शर्मा शुक्रवार देर शाम दूध और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए निकला था। खरीदारी करने के बाद जैसे ही वह स्कूटी संख्या UK04TB-8604 से रवाना हुआ, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब तीन फीट नीचे जा गिरा। गिरने के दौरान साहिल का सिर दीवार से जोरदार तरीके से टकराया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र कार्तिकेय वारियाल को गूगल में फुल-टाइम नौकरी -प्री-प्लेसमेंट ऑफर से रचा नया कीर्तिमान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साहिल की नाजुक हालत देखते हुए स्थानीय निवासी दीपक शर्मा और राजेंद्र कोटलिया ने बिना देर किए निजी वाहन से उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो साल से गेठिया में कर रहा था नौकरी

बताया गया कि साहिल शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। वह पिछले करीब दो वर्षों से गेठिया स्थित होटल माटी में कार्यरत था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौला के 431 और नंधौर के 50 खनन वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन

एक मामूली खरीदारी के लिए घर से निकला युवक हादसे का शिकार होकर हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119