उत्तराखंड : हल्द्वानी में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -ABVP प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

–कटघरिया के होटल में देर रात हुई घटना-बिना आईडी कमरा देने के मामले में होटल संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना कटघरिया स्थित एक होटल की बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग...एक पल का हादसा, जिंदगी भर का दर्द ---अनियंत्रित स्कूटी तीन फीट नीचे गिरी, सिर दीवार से टकराने पर होटल कर्मी की मौत

पुलिस के अनुसार, मामले में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

जांच के दौरान कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में होटल में बिना पहचान पत्र (आईडी) के कमरा उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119