घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट- मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर विरोधी पक्ष द्वारा घर में घुस कर मारपीट करने और घायल कर देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने महिला की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर लिया है।पीडि़त महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में लिखा कि उस के पति अपने खेत पर जा रहे थे तभी पढ़ोस के खेत वाले ताज मोहम्मद, अकारण ही उनके पति को गाली देने लगा कहने लगा कि अगर मेरे खेत की मेढ़ पर पर भी रखा तो जान से मार दूंगा। महिला के पति ने जब गाली देने से मना किया तो उक्त ताज मौहम्मद जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

पीडित महिला ने बताया कि देर सांय ताज मौहमाद अपने लडको इकबाल, भूरा, फिरासत व अपने रिश्तेदार यूसुफ तथा फारूख पुत्र नजाकत निवासीगण केशोवाला तथा अकरम छगा, शाहरुख, आमिर पुत्रगण अहमद सलाम उन के घर में आ गये और अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस के पति, देवर शबान, आजम, जल उजगा ससुर के साथ मारपीट की। महिला ने स्वयं के साथ भी आरोपियों पर अश्लील हरकत करने का गम्भीर आरोप लगाया। महिला ने कहा कि बाद में आस पास के लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग खड़े हुएं। महिला की शिकायत उच्चाधिकारियों को करने व उपर से आये निर्देशों पर बाजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119