स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
हल्द्वानी। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक महिला ने स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया की गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले दो साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया।
जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण भी किया जिससे वह गर्भवती भी हो गई। अब स्पा का मैनेजर शादी करने से मना कर रहा है। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके अलावा उसने पीड़िता को धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी