बागेश्वर में विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, महिला की हालत चिंताजनक बनी
बागेश्वर। पुड़कुनी गांव की एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के पुड़कुनी निवासी एक विवाहिता ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसी वक्त पति ने देख लिया और रस्सी काटकर नीचे उतारकर निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर लता ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
जिले में ईएनटी डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर परिजनों के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। वह कई दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई